हल्दिया- बरौनी पाइप लाइन से क्रूड ऑयल चोरी मामले का सुराग नहीं

मधुपुर थाना के बदिया के निकट हल्दिया-बरौनी पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर क्रूड ऑयल की चोरी का मामला

मधुपुर. थाना क्षेत्र के बदिया के निकट हल्दिया-बरौनी पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर क्रूड ऑयल की चोरी किये जाने के मामले में अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इधर, घटना को लेकर आईओसी के अधिकारियों ने शनिवार को मधुपुर थाना पहुंचे और मामला दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी है. वहीं, क्षतिग्रस्त किये गये पाइप लाइन की मरम्मत किये जाने के बाद घटनास्थल पर आईओसी का गार्ड व चौकीदार को तैनात किया गया है. जो पाइप लाइन का निगरानी कर रहा है. इधर मामले में पुलिस चोरी के अन्य घटनाओं के आधार पर अपराधियों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है. साथ ही साइबर सेल के अलावा मामले में अन्य थाना से भी मदद ली जा रही है. हालांकि अभी तक कोई ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लग पायी है. बताते चले कि गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे बदिया के पास पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर टैंकर के माध्यम से तेल चोरी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था. बताया जाता है कि रात को क्रूड ऑयल पाइप लाइन का प्रेशर कम मिलने पर जसीडीह स्थित नियंत्रण कक्ष ने इसकी सूचना अपने विभागीय अधिकारियों समेत तत्काल पुलिस को दिया. इसके बाद आईओसी के कर्मी समेत पुलिस भी सक्रिय हुए, लेकिन घटना स्थल पर पुलिस व आईओसी के कर्मी के पहुंचने से पूर्व ही टैंकर लेकर तेल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य भागने में सफल रहे. मामले में विभागीय स्तर पर भी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >