स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर

मारगोमुंडा के बीआरसी भवन फागो में बीइइओ की अध्यक्षता में हुई बैठक

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी भवन फागो में बीइइओ विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में नवनियुक्त बीपीओ मधु कुमारी मौजूद रही. मौके पर बीपीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी विद्यालयों में छात्रों के नामांकन पर विशेष फोकस करें ताकि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे. नामांकन के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें. कहा शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत होनी चाहिए. साथ ही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए. मध्याह्न भोजन हर हाल में चालू रहना चाहिए. इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कहा कि कक्षा आठ के छात्रों को साइकिल उपलब्ध कराने के लिए सभी विद्यालयों से सूची जमा करें, जिससे छात्रों को समय पर साइकिल उपलब्ध कराया जा सके. कहा विद्यालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें. मौके पर लेखापाल राजेंद्र वर्मा, सीआरपी कृष्ण देव प्रसाद, आशीष कुमार राय, मनोज पंडित, पंकज चौवे, कमलनाथ खवाड़े, मनोज कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >