घरेलू विवाद के बाद युवती ने कुएं में लगाई छलांग, 16 घंटे बाद निकाला गया शव

मधुपुर के बेलपाड़ा में घरेलू कलह से परेशान युवती ने कुएं में कूदकर जान दी. 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

देवघरः मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलपाड़ा के कुआं में छलांग लगाकर जान देने वाली युवती का शव कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह करीब 3 बजे बाहर निकाला गया. शव निकालने में पुलिस के साथ स्थानीय युवकों ने भी घंटों मेहनत की. मृतका का की पहचान नबी बक्श रोड भेड़वा निवासी प्रीति कुमारी (21 वर्ष) के रुप में की गई है. बताया जाता है कि बड़े सिंचाई कूप में पेड़, खतवार और गंदगी जमा होने के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी परेशानी हुई. पानी निकालने के लिए लगाई गई मशीन भी बार-बार बंद हो रही थी. काफी प्रयास के बाद करीब 16 घंटे बाद शव को बाहर निकाला जा सका. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवती ने घरेलू कलह से परेशान होकर सोमवार (3 अगस्त) को दिन के करीब 11 बजे कुआं में छलांग लगा दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी. मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से शव को घंटों देर बाद निकाला.

घटना को लेकर चर्चा है कि एक दिन पूर्व प्रीति के घर में एक बच्ची का जन्मदिन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इसमें परिजन के अलावा आसपास के लोग भी शामिल हुए थे. समारोह समाप्त होने के बाद सोमवार को किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में आपसी विवाद शुरू हुआ. इसके बाद प्रीति अपनी माता-पिता के साथ घटना की जानकारी देने थाना भी पहुंची. इसके बाद पुलिस भी उसके घर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए लोगों से पूछताछ की.

वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया. साथ ही लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया, लेकिन पुलिस के लौटने के कुछ देर बाद युवती बेलपाड़ा के पास पहुंची और लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवती ने कुआं में छलांग लगा दी. जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >