मनरेगा योजना में खामियों पर लोकपाल ने जतायी नाराजगी

देवीपुर में प्रखंडस्तरीय जनसुनवाई आयोजित

देवीपुर. ब्लॉक में शुक्रवार को मनरेगा लोकपाल कल्पना झा की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए प्रखंडस्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख प्रमिला देवी, बीडीओ विजय राजेश बारला, मनरेगा लोकपाल कल्पना झा ने किया. जनसुनवाई में बतौर ज्यूरी में मनरेगा लोकपाल कल्पना झा, डीआरपी पंचम प्रसाद बर्मा, बीआरपीएफसी पंकज झा, यदुमनी तांती, बाबूमनी मंडल, वीआरपी हरेराम पांडेय, मनोज देव उपस्थित रहे. इस दौरान टीम की ओर से प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से आये मामलों को ज्यूरी के समक्ष रखा गया. इस दौरान मनरेगा से संबंधित विभिन्न योजनाओं में गड़बड़ी पाए जाने पर नाराजगी जतायी. विभिन्न पंचायतों में कई ऐसी योजनाएं थी, जिसमें कार्य योजना का बोर्ड नहीं लगा था. वहीं पूर्ण हो चुके योजनाओं में पूर्ण प्रमाण-पत्र नहीं लगा होने पर फटकार भी लगायी. वहीं, मनरेगा लोकपाल कल्पना झा ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण व जनसुनवाई वह दर्पण है, जहां मनरेगा की सच्चाई नजर आती है. मौके पर मुखिया कन्हैयालाल झा, श्रीकांत मंडल, मुखिया प्रतिनिधि हरिहर मंडल, महावीर मंडल, मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी सचिन शाही, बीपीओ विवेक कुमार, कनीय अभियंता निलेश कुमार समेत पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : देवीपुर में प्रखंडस्तरीय जनसुनवाई आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >