Deoghar News : भाजपा का धरना छह व सात को, दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने की मांग

भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक हुई. इस दौरान निकाय चुनाव जल्द करने की मांग को लेकर छह जनवरी को मधुपुर नगर परिषद व सात जनवरी को देवघर नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.

संवाददाता, देवघर : भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक हुई. इस दौरान निकाय चुनाव जल्द करने की मांग को लेकर छह जनवरी को मधुपुर नगर परिषद व सात जनवरी को देवघर नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. धरना के माध्यम से निकाय चुनाव इवीएम व दलीय आधार पर कराने की मांग की गयी. पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार नहीं चाहती है कि नगर निगम का चुनाव कराया जाये. उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षदों का कार्यकाल पांच साल पहले खत्म हो चुका है व छठे साल में प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन यह सरकार को नगर निकाय चुनाव कराने में डर रही है. राज्य में चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला है. केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास कार्य को झामुमो की सरकार ने धीमा कर दिया है. निगम का चुनाव दलीय आधार पर कराया जाये. पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि यह सरकार अपना पॉकेट भरने का काम कर रही है. इस सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है. अब भोली-भाली जनता चुप नहीं रहेगी और नगर निकाय चुनाव करवा कर रहेगी. इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व्यास सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, नवल राय, अधीर चंद्र भैया, कन्हैया झा, प्रज्ञा झा, पंकज भदोरिया, मुकेश पाठक, सचिन सुल्तानियां, विजया सिंह, बबलू पासवान, विनय चंद्रवंशी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMARNATH PODDAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >