जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनी पुण्यतिथि

भाजपा मधुपुर नगर इकाई ने विभिन्न बूथों पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

मधुपुर. भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में भाजपा मधुपुर नगर इकाई द्वारा शहर के विभिन्न बूथों पर मानते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया. नगर अध्यक्ष रवि रवानी की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि आज उनके विचारों एक विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण करने के लिए उनके बनाये पदचिन्हों पर चलते हुए आज हम सभी को गर्व महसूस कर रहे हैं. उन्होंने ही कश्मीर को लेकर एक राष्ट्र, दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलने की बात कही थी. उन्होंने ही भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी बनी. बलिदान दिवस मनाने वालों में एसटी मोर्चा जिला महामंत्री अशोक गोंड, भारत लाल भैया, संजय यादव, नगर महामंत्री संतोष शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्की भारद्वाज, अवध प्रसाद भैया, गोपी बर्मन, प्रमोद विद्यार्थी, संजय पाठक, मदन यादव, सुनीता जायसवाल, मालती सिन्हा, सुनीता चौधरी, अमिताभ गुप्ता, प्रियंका मोंटी, बिनोद प्रसाद, आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >