विधानसभा चुनाव की तैयारी पर विधायक नारायण दास ने की चर्चा

जसीडीह के कोयरीडीह स्थित देवघर विधायक नारायण दास के आवास पर शनिवार को मानिकपुर व देवघर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

प्रतिनिधि, जसीडीह.

जसीडीह के कोयरीडीह स्थित देवघर विधायक नारायण दास के आवास पर शनिवार को मानिकपुर व देवघर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. कार्यकर्ताओं ने विधायक नारायण दास को कई सुझाव दिये. सभी ने निर्णय लिया कि इस चुनाव में भी संगठन की मजबूती को बनाकर रखना है. विधायक नारायण दास ने कहा कि, पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है. एक विधायक के तौर पर दस वर्षों में देवघर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया है. कहा कि, बूथ व कार्यकर्ता मजबूत हैं तो जीत सुनिश्चित होगी. कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर 10 वर्षों के विकास योजना व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को बतायें और मतदाताओं की ओर से कुछ कहा जाता है तो उसकी सूची बनाकर पहुंचायें. इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश राय, ब्रजेश राय, मानिकपुर मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, जसीडीह नगर अध्यक्ष संजय राय, पवन पांडेय, भूदेव यादव, दशरथ गोस्वामी, अशोक यादव, नेनू, विकास राउत, पप्पू राउत,विजय कुमार, उचित राय, सुरेंद्र वर्णवाल, ओंकार दास, मुरारी, सोहन यादव, ईश्वर राय, मनोहर कुमार, अमित सिंह, प्रमोद राय, प्रवीण राय, सुकुमार राय, सुभाष यादव, सुशील राय, चंदन कुमार, निरंजन कुमार, बिनोद मांझी, रामदेव दास, त्रिलोचन दास, नवल राय, कामेश्वर दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >