Deoghar News : बीआइटी को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक स्ट्रीट लाइट भी लगेंगी

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में बीआइटी देवघर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर समीक्षा बैठक हुई.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में बीआइटी देवघर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीसी ने जिला प्रशासन की ओर से संस्थान की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उन्होंने बीआइटी देवघर को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क सड़क के चौड़ीकरण का निर्देश देते हुए कहा कि इससे छात्रों और स्थानीय लोगों के आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकेगा. इस दौरान डीसी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे मार्ग पर आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश नगर निगम को दिया. वहीं पेयजल समस्या के समाधान के लिए कार्यपालक अभियंता को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को चिन्हित कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि छात्रों और आसपास के लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके. बैठक में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, डीडीसी पीयूष सिन्हा, कार्यपालक अभियंता जिला परिषद, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आरसीडी, एनआरपी, एपीआरओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. हाइलाइट्स बीआइटी देवघर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर डीसी ने की समीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >