अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत व पांच घायल

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. वहीं तीन श्रद्धालु समेत पांच घायल हो गये. सभी घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भरती कर इलाज किया जा रहा है.

देवघर :

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. वहीं तीन श्रद्धालु समेत पांच घायल हो गये. सभी घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भरती कर इलाज किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक देवघर-सुलतानगंज पथ पर कटोरिया बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार झाझा निवासी मुकेश कुमार (27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया था. स्थानीय लोगों द्वारा उसे गंभीर हालत में देवघर सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया. यहां आइसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी. ओपी की पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया. उधर, नगर थाना क्षेत्र भुरभुरा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक श्रद्धालु कटिहार निवासी मोतीलाल गुप्ता घायल हो गये. तीसरी दुर्घटना में जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो श्रद्धालु सत्यनारायण चौधरी व विक्रम चौधरी घायल हो गये. सारवां थाना क्षेत्र के कलहोर गांव में अनियंत्रित बाइक के धक्के से प्रदीप सिंह घायल हो गया. उधर कटोरिया थाना क्षेत्र के बहरिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक जमदाहा निवासी रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >