बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीनीं, घटना सीसीटीवी में कैद

मधुपुर के कुंडू बंगला मोहल्ले में दिनदहाड़े एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली. घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है और पुलिस जांच में जुट गयी है.

मधुपुर . शहर के कुंडू बंगला मोहल्ले से मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई किये जाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह साढे़े आठ बजे के आसपास बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से ढ़ाई भर सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गया. घटना के समय महिला अपने घर के सामने सड़क पर टहल रही थी. बताया कि इस दौरान उनके निकट बाइक पर सवार दो युवक अचानक पहुंचे और चेन पर झपटा मारकर छीन लिया. महिला ने बताया कि बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जबकि चेन झपटने वाले युवक ने अपना चेहरा हेलमेट से ढका हुआ था. पीड़ित महिला की पहचान रिटायर्ड विद्युत कर्मी स्वपन कुमार दा की पत्नी के रूप में की गयी है. छीने गये चेन की वर्तमान बाजार मूल्य करीब दो लाख रुपये बतायी जा रही है. छिनतई करने वाले बदमाश की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है. घटना के बाद पीड़िता के पति स्वपन कुमार दा ने पुलिस थाने में शिकायत दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >