अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

मारगोमुंडा. गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य पथ पर कुशमाहा-बुधुडीह गांव के निकट शनिवार रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान 27 वर्षीय युवक सुरेश तुरी के रूप में हुई है. मृत युवक जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पिठवाडीह गांव का रहने वाला है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर सुरेश तुरी गांडेय में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था. शादी समारोह से घर लौटने के क्रम में कुशमाहा-बुधुडीह के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. कुछ ही देर में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण जुटे और इसकी सूचना मारगोमुंडा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तरुण बाखला बदल-बदल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना बीते रात साढ़े दस बजे के आसपास बताया जाता है. बताया जाता है कि बाइक सवार हेलमेट पहने हुए होते तो उसकी जान बच सकती थी. ———- गिरिडीह-जामताड़ा पथ पर कुशमाहा-बुधुडीह गांव के पास हुई घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >