मंत्री हफीजुल हसन की पहल पर बीएड परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव, छात्रों को मिली राहत

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने बीएड सेमेस्टर-2 की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। अब टीसी-203 की परीक्षा 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

मधुपुर: प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की पहल पर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका ने बीएड सेमेस्टर- टू सत्र 2025-27 के परीक्षा कार्यक्रम संशोधित कर दिया गया है. विश्वविद्यालय ने टीसी-203 की परीक्षा की तिथि बदलकर छात्रों को बड़ी राहत दिया है. बताया जाता है कि पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी 22 अगस्त को दो पालियों में परीक्षा होना था.

एक ही दिन दो पेपर होने से छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा था. छात्रों के लगातार प्रयास के बाद विश्वविद्यालय ने टीसी-203 की परीक्षा अब 25 अगस्त को प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित करने का निर्णय लिया है. इसको लेकर छात्रों ने मंत्री हफीजुल हसन से मांग की थी. मंत्री ने छात्रों के आवेदन को संबंधित स्तर पर अग्रसारित किया.

छात्रों को परीक्षा तिथि में बदलाव का आश्वासन दिया. छात्रों का कहना था कि एक दिन में दो लंबी परीक्षाएं होने से तैयारी प्रभावित होगी. विश्वविद्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया. मौके पर छात्र रवि कुमार यादव, सुशांत, आशीष कुमार दास समेत बीएड छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन व मंत्री का आभार जताया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >