पीएम व अबुआ आवास योजना का करें पूरा : बीडीओ

बीडीओ नीलम कुमारी ने की पीएम आवास, बागवानी समेत कई योजनाओं का निरिक्षण

सोनारायठाढ़ी. ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही बीडीओ नीलम कुमारी ने मंगलवार को मगडीहा पंचायत के मगडीहा, बसबुटिया, जरिया गांवों में मनरेगा से संचालित आम बागवानी, सिंचाई कूप आदि योजनाओं का निरीक्षण किया. वहीं, जरिया में पीएम व अबुआ आवास का निरीक्षण किया. बीडीओ ने लाभुकों को जल्द से आवास योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही लंबित सिंचाई कूप को जल्द से पूर्ण करने काे कहा. बीडीओ ने पंचायत मुख्यालय मगडीहा में सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश पंचायत सचिव को देते हुए कहा कि पंचायत मुख्यालय का नियमित संचालन हो.जिससे जनता को ब्लॉक का चक्कर न लगाना पड़े. मौके पर बीपीओ अमित कुमार भगत, मुखिया शंकर कुमार मिस्त्री आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >