बीडीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

पालोजोरी बीडीओ पार्थ नंदन ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और एसआइआर के तहत डिजिटाइजेशन कार्य को 29 जुलाई तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

प्रतिनिधि, पालोजोरी

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ पालोजोरी पार्थ नंदन ने गुरुवार को पीवीजीटी व आदिवासी बाहुल्य मतदान केंद्र संख्या-244 उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरिया सहित मतदान केंद्र संख्या 245, 246 व 247 का निरीक्षण किया. जानकारी हो कि एसआइआर के तहत लोगों के बीच गणना प्रपत्र के वितरण, उसे भरने व फॉर्म के डिजिटइजेशन का काम इन दिनों चल रहा है. इस कार्य को 29 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश है. इस कार्य को बीएलओ, वॉलंटियर, वॉलंटियर सुपरवाइजर युद्ध स्तर पर कर रहे हैं. पालोजोरी के सभी मतदान केंद्रों में शिविर लगाकर काम को अंजाम दिया जा रहा है. बीडीओ पार्थ नंदन ने गुरुवार को कई शिविरों का निरीक्षण किया व कार्य की गंभीरता के साथ लेकर समय से पूरा करने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday kant singh

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >