Deoghar news : विद्यालय की व्यवस्था देख भड़कीं बीडीओ, शिक्षकों को दी सख्त हिदायत

सोनारायठाढ़ी बीडीओ ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया और अव्यवस्था देखकर शिक्षकों को फटकार लगायी. वहीं कई दिशा निर्देश दिये.

सोनारायठाढ़ी . बीडीओ नीलम कुमारी ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिंझा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्होड़िया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिजुरिया व प्राथमिक विद्यालय भोड़ाजमुवा का निरिक्षण किया, जिसमें विद्यालय में मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन, विद्यालय में छात्र छात्राओं की उपस्थिति, विद्यालय की साफ सफाई, शिक्षक, रसोइया व विद्यालय में मौजूद बच्चों की पोशाक देखकर बीडीओ नीलम कुमारी ने शिक्षकों को कड़ी फटकार लगायी. विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर विद्यालय के शिक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी, साथ ही मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार बच्चों के थाली में परोसने की बात कही. ताकि बच्चों को पोषक युक्त भोजन मिल सके. वहीं विद्यालय में कई बच्चे, शिक्षक व रसोइया भी घरेलू कपड़े में ही विद्यालय पहुंचे थे, जिसको लेकर बीडीओ नीलम कुमारी ने सभी को ड्रेस कोड में विद्यालय आने का निर्देश दिया. वहीं रसोइया को सिर ढंक कर खाना बनाने व भोजन परोसने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करें. विद्यालय में साफ सफाई रखने को कहा. बताया कि उप विकास आयुक्त के निर्देश पर प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया. सभी विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम पायी गयी है. शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Laxman choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >