हादसा :::: हाइवा की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

हाइवा की चपेट आने से बाइक चालक की मौत

पतना. रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकटिया-बरमसिया के बीच हाइवा की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत मौके पर ही हो गयी. मृतक की पहचान बरहरवा थाना क्षेत्र के मयरापाड़ा निवासी सागर दत्ता (42) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात सागर दत्ता अपने घर से खाना खाकर क्रशर में काम करने अपनी बाइक (जेएच 18एन 5484) से जा रहा था. इसी दौरान बरमसिया के पास चिप्स लोड एक हाइवा की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रांगा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को जब्त कर थाना ले गये. इधर, समाचार लिखे जाने तक मृतक की पत्नी पापिया दत्ता के द्वारा रांगा थाना में लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही थी. वहीं, पुलिस के द्वारा दोनों वाहन को जब्त कर थाना लाया गया था. थाना प्रभारी ने कहा कि आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >