सीएम :::: बरहेट में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री किया स्वागत

बरहेट पजेसिव हेमंत सोरेन

बरहेट. राज्य के मुख्यमंत्री सह बरहेट विस से झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन शुक्रवार को बरहेट पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. हेमंत सोरेन ने बरहेट तीन मुहानी चौक पहुंच कर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. तत्पश्चात स्थानीय कार्यकर्ताओं से बात की और पतना धरमपुर आवास की ओर रवाना हो गये. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदान की तारीख नजदीक है, कार्यकर्ता तैयारी में लग जाये. मौके पर राजाराम मरांडी, रूपक साह, पप्पू भगत, शमीम अंसारी, परवेज आलम, समदा सोरेन, देवीलाल तुरी, शाम हेंब्रम के अलावा अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >