प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

बारादाहा में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र की बिराजपुर पंचायत के बारादाहा में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें क्षेत्र के 500 से ज्यादा कन्या व महिलाओं ने हिस्सा लिया. पुरोहित आचार्य गंगाधर पांडे के निर्देशन में यजमान कामदेव राय व उनकी पत्नी ने बारादाहा जोरिया में घाट पूजन कर विधिविधान के साथ कलश में जलभर कर कलश यात्रा शुरू की. कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण तक पहुंचे. जहां कलश के जल से मंदिर परिसर की शुद्धि की गयी. इसके उपरांत आचार्य गंगाधर पंडित ने विधिवत पूजा अर्चना शुरू की. प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा. इस अवसर पर जय श्री राम व बजरंगबली की जयकारे से माहौल भक्तिमय हो उठा. कलश यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय रहा. मंदिर समिति द्वारा कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया गया. वहीं, इस कार्यक्रम में विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, पूर्व विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने इसमें हिस्सा लिया. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि तीन दिनों तक भजन संध्या का आयोजन किया गया है. इसका समापन बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के साथ संपन्न होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >