सारवां. प्रखंड क्षेत्र के धरमपुर गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर और प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को बाजे-गाजे के साथ धर्म ध्वज लहराते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. पंडित वीरेंद्र पांडे और यजमान सुधीर कुमार शर्मा की देखरेख में यात्रा विभिन्न मोहल्लों का परिक्रमा करते हुए दलदली के अजय नदी घाट पहुंची. जहां वैदिक विधि-विधान के साथ कलश का पूजन कर संकल्पित जल को 151 कलश में भर गया, जिसे माथे पर रख कर कन्याओं और महिलाओं ने वापस मंदिर प्रांगण लाया. इस दौरान हरिनाम कीर्तन का कीर्तन मंडलियों ने समा बांध दिया. इस अवसर पर कलश यात्रा में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के अलावा विभिन्न जनप्रतिनिधि शामिल हुए और बजरंगबली से गांव व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. कार्यक्रम के संचालन में अशोक राणा, प्रेम राणा, रणजीत पंडित, बिंदेश्वरी सिंह के अलावा सैकड़ों ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभायी. वहीं, अधिवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रविवार से अखंड अष्टयाम का आयोजन होगा. इसके बाद प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जायेगा.
प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
Copied link
सारवां के धरमपुर गांव में धार्मिक अनुष्ठान