बाबाधाम में ऑनलाइन पूजा के नाम पर 9117 लोगों से 4.64 करोड़ की ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

Babadham Online Darshan Puja Fraud: देवघर में बाबा बैद्यनाथ की ऑनलाइन पूजा-अर्चना के नाम पर साइबर ठगी का खेल चल रहा है. जानें किस तरह हुआ खुलासा.

Babadham Online Darshan Puja Fraud: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में ऑनलाइन पूजा के नाम पर (बाबाधाम ऑनलाइन पूजा सर्विसेस) फर्जी वेबसाइट बनाकर देश-विदेश के हजारों श्रद्धालुओं से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने वेबसाइट संचालक से पूछताछ की है. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब इस वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कराकर यात्री बाबा मंदिर पहुंचे. हैदराबाद से 5 यात्री बाबा मंदिर आये और ऑनलाइन साइट पर दिये गये मोबाइल नंबर से संपर्क किया. संपर्क नहीं होने पर ये सभी यात्री मंदिर कंट्रोल रूम गये और बुकिंग के बारे में जानकारी दी. यात्रियों की बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गये.

जसीडीह में रहने वाला कर रहा था ऑनलाइन दर्शन फ्रॉड का धंधा

बाबा मंदिर व पंडा धर्म रक्षिणी सभा की ओर से इस तरह की कोई व्यवस्था यहां नहीं है. शिकायत के बाद जब रिजस्टर्ड नंबर से कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों ने वेबसाइट संचालक को फोन लगाया, तो उनसे संपर्क हो गया. उसे मंदिर कंट्रोल रूम बुलाया गया. वेबसाइट का संचालक जसीडीह के अमरपुर मुहल्ले का रहने वाला है. उसने सारी बातों की जानकारी मंदिर प्रभारी को दी.

बाबाधाम ऑनलाइन पूजा सर्विसेस के नाम से वेबसाइट चलाकर 9 हजार से अधिक लोगों से ककर चुका है ठगी.

एसडीएम बोले- दर्ज कराई जाएगी प्राथमिकी

सारी जानकारी लेने के बाद उस व्यक्ति को दोबारा बुलाये जाने की बात कहकर भेज दिया गया. इस संबंध में मंदिर प्रभारी सह एसडीएम रवि कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है. प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. मामले की जांच भी की जा रही है. इधर, मामला उजागर होने के बाद वेबसाइट को मेंटेनेंस मोड में डाल दिया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हैदराबाद के श्रद्धालुओं ने दस्तावेजों के साथ की शिकायत

साइट के रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक 9,117 लोगों ने निबंधन कराया है. प्रति व्यक्ति 5,100 रुपये की दर से यात्रियों से ऑनलाइन पैसा लिया जाता है. हैदाराबाद से आये यात्रियों ने मंदिर प्रशासन को वेबसाइट से संबंधित सारे दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं और लिखित शिकायत भी की है. इस वेबसाइट का नाम बाबाधाम ऑनलाइन पूजा सर्विसेस (Babadham Online Puja Services) रखा गया है. लोग इस वेबसाइट पर जाकर आवेदन करते हैं और फीस भी ऑनलाइन ही जमा कराते हैं. इस तरह इस व्यक्ति ने अब तक साढ़े चार करोड़ रुपये बाबाधाम में पूजा-दर्शन के नाम से कमा लिये हैं.

इसे भी पढ़ें

झारखंड का डोंबारी बुरू, जहां जालियांवाला बाग हत्याकांड से पहले अंग्रेजों ने बिरसा मुंडा के अनुयायियों पर दिखायी थी बर्बरता

Jharkhand Weather: रांची समेत कई जिलों का पारा गिरेगा, आज इन इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >