टंग ट्विस्टर प्रतियोगिता में इरम, आदित्य और आकाश रहे अव्वल

सारठ डीएवी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन टंग ट्विस्टर प्रतियोगिता आयोजित

सारठ बाजार. डीएवी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन टंग ट्विस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. प्राचार्य ने कहा कि बच्चों को अंग्रेजी के कठिन शब्दों का सही उच्चारण करने में कठिनाई होती है. कई बार शब्द जीभ पर सही ढंग से नहीं बैठते हैं. इसी उद्देश्य से टंग ट्विस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, ताकि बच्चे शब्दों का सही एवं स्पष्ट उच्चारण सीख सकें और अंग्रेजी बोलने में आत्मविश्वास विकसित कर सकें. कक्षा एलकेजी, यूकेजी, वन, टू, थ्री, फोर और फाइव के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अनेक बच्चों ने अपनी वीडियो बनाकर अपने-अपने ग्रुप में साझा की. कक्षा एलकेजी एवं यूकेजी समूह में इरम शेख ने प्रथम स्थान, रुद्रांश कुमार ने द्वितीय स्थान तथा अभिनव कुमार एवं राधे गोविंद तिवारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं कक्षा वन एवं टू समूह में आदित्य कुमार सिंह ने प्रथम स्थान, अंश कुमार मंडल ने द्वितीय स्थान तथा अरहान शेख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा थ्री, फोर और फाइव समूह में आकाश कुमार ने प्रथम स्थान, मयंक कुमार तिवारी ने द्वितीय स्थान तथा लक्ष्मी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ramakant mishra

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >