Deoghar News : शराब दुकानों की बंदोबस्ती होते ही 25 अगस्त तक पांच फीसदी जमानत राशि जमा करना अनिवार्य

जिले में खुदरा शराब दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उत्पाद विभाग ने 71 खुदरा दुकानों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक कारोबारी 20 अगस्त की शाम सात बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

वरीय संवाददाता, देवघर : जिले में खुदरा शराब दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उत्पाद विभाग ने 71 खुदरा दुकानों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक कारोबारी 20 अगस्त की शाम सात बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह पूरी प्रक्रिया झारखंड सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की नवीनतम नियमावली 2025 के तहत की जा रही है. जिला प्रशासन के मुताबिक, बंदोबस्ती की ई-लॉटरी 22 अगस्त को सुबह 11 बजे से आयुक्त, उत्पाद द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आयोजित होगी. इसका सीधा प्रसारण विभाग की वेबसाइट https://excise.jharkhand.gov.in, जिला NIC वेबसाइट https://deoghar.nic.in और जिला समाहरणालय परिसर में देखा जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://exciselottery.jharkhand.gov.in के माध्यम से होंगे. आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क और दुकान समूह के लिए तय राशि का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस जैसे ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. यह भुगतान विभाग के खाते में 20 अगस्त की रात 11:59 बजे तक पहुंचना जरूरी है. बंदोबस्ती सामान्यतः 31 मार्च 2030 तक की जायेगी, लेकिन नवीनीकरण हर वर्ष नियमों व राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के आधार पर होगा. नवीनीकरण के लिए लाइसेंसधारकों को कम से कम 95% वार्षिक न्यूनतम राजस्व अर्जित करना अनिवार्य होगा. चुने गये कारोबारियों को चयन के बाद पांच प्रतिशत जमानत राशि 25 अगस्त तक और 7.5 प्रतिशत अग्रिम इटीडी राशि 29 अगस्त तक जमा करनी होगी. हाइलाइट्स देवघर में 71 शराब दुकानों की होगी बंदोबस्ती 20 अगस्त शाम सात बजे तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त को सुबह 11 बजे से ई-लॉटरी, लाइव प्रसारण की सुविधा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >