40. 30 लाख रुपये से होगा पालाेजोरी स्टेडियम का जीर्णोद्धार : विधायक

पालाेजोरी प्रखंड स्तरीय स्टेडियम के जीर्णोद्धार को मिली स्वीकृति

सारठ. सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पालाेजोरी के प्रखंड स्तरीय स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 40.30 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. राज्य के पर्यटन, कला, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से इसकी स्वीकृति प्रदान की गयी है. यह जानकारी विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने दी. विधायक ने बताया कि वर्षों पूर्व बने पालाेजोरी स्टेडियम के जीर्णोद्धार की मांग लंबे समय से की जा रही थी. इसे लेकर उन्होंने विभागीय सचिव एवं मंत्री को पत्र भेजकर स्टेडियम के जीर्णोद्धार की मांग उठायी थी. उनकी पहल पर विभाग ने 40 लाख 30 हजार रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है. उन्होंने कहा कि स्टेडियम के जीर्णोद्धार होने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही मॉर्निंग वाक करने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा. विधायक ने बताया कि सारठ डुमरिया स्थित स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. वहीं सारठ में ढाई एकड़ भूमि पर विशाल एवं आधुनिक सुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि भी चिह्नित कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही सारठ प्रखंड में इंडोर स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति भी मिल जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh sinha

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >