एयरपोर्ट रोड पर बाइक हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत,सदर अस्पताल में मृत घोषित

देवघर में एयरपोर्ट रोड पर देर रात हुए सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक कुंदन राउत की मौत हो गई. दोस्तों के साथ लौटते वक्त खिजुरिया गांव के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

वरीय संवाददाता, देवघर: मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एयरपोर्ट रोड में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के दोनिहारी गांव निवासी कुंदन राउत (27 वर्ष), पिता रमेश राउत के रूप में हुई है.

खिजुरिया के पास असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक

जानकारी के अनुसार, कुंदन राउत अपने दोस्तों के साथ कहीं से लौट रहा था. इसी दौरान एयरपोर्ट रोड में खिजुरिया गांव के पास बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

हादसे में बाइक पर सवार कई युवक घायल हुए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कुंडा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी क्लिनिक ले जाया गया.

हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेजा

निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान कुंदन राउत की हालत गंभीर बतायी गयी. स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी.

इसके बाद कुंदन को सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने घटना की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी.

कुंडा पुलिस ने की हादसे की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद कुंडा थाना पुलिस ने भी घटनास्थल की जानकारी लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल की.

कुंडा पुलिस के अनुसार, दुर्घटना एयरपोर्ट रोड में खिजुरिया गांव की ओर हुई है. पुलिस के मुताबिक, अपाची बाइक पर चार लड़के सवार थे. इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

हादसे के बाद कुंदन समेत उसके दो साथियों को कुंडा के एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया था. कुंदन की हालत गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हादसे के बाद जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बाइक असंतुलित होने की वजह क्या थी, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है.

घटना से मृतक के परिजनों और गांव में शोक का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >