सोनारायठाढ़ी. झारखंड के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय की मां कौशल्या देवी का शनिवार को 101 वर्ष की आयु में उनके आवास सोनारायठाढ़ी में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. पूर्व मंत्री हरिनारायण राय ने बताया कि उनकी मां आज इस दुनिया को छोड़कर चली गयी. निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया. अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय विधायक देवेंद्र कुंवर, प्रमुख प्रतिनिधि ललित यादव, टिकेश्वर यादव, मुखिया शंकर राणा, मुन्ना सिंह, पप्पू राय, बासदेव दास, नरेश साह, जितेंद्र राणा, प्रदीप राणा, थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी समेत सैकड़ों लोग पहुंचे. सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कौशल्या देवी अपने पीछे पुत्र हरिनारायण राय, नंदलाल राय, पूर्व प्रमुख संजय कुमार राय सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. उनके निधन से सोनारायठाढ़ी बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंच रहे हैं.
पूर्व मंत्री हरिनारायण राय की मां कौशल्या देवी का 101 वर्ष की आयु में निधन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
सोनारायठाढ़ी बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल
