Deoghar News : कैलकुलेटर ब्वाय अंश राज ने रचा इतिहास, चार नये विश्व रिकॉर्ड बनाये

देवघर के 'कैलकुलेटर ब्वाय' अंश राज ने एक बार फिर अपनी असाधारण गणितीय प्रतिभा से पूरी दुनिया को चौंका दिया है. महज 10 वर्ष की उम्र में अंश ने चार नये कठिन विश्व रिकॉर्ड बनाकर न केवल देवघर और झारखंड, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है.

संवाददाता, देवघर : देवघर के ””कैलकुलेटर ब्वाय”” अंश राज ने एक बार फिर अपनी असाधारण गणितीय प्रतिभा से पूरी दुनिया को चौंका दिया है. महज 10 वर्ष की उम्र में अंश ने चार नये कठिन विश्व रिकॉर्ड बनाकर न केवल देवघर और झारखंड, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है. उसकी इस अद्भुत उपलब्धि को अमेजिंग वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एवं इंस्पिरेशन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. अंश ने 2 पावर 1 से लेकर 2 पावर 350 तक के मान को पहली बार पूरे 40 पेज में व्यवस्थित, क्रमवार एवं वैज्ञानिक तरीके से बाइनरी डिजिटल नोटेशन में लिखकर इतिहास रच दिया. खास बात यह रही कि 24 ऐच्छिक रूप से चुनी गयी बड़ी संख्याओं, जिनका परिणाम 100 अंकों के आसपास या उससे अधिक था, को उसने महज एक मिनट में मानसिक गणना के जरिए डिजिटल नोटेशन में परिवर्तित कर दिखाया. उदाहरण के तौर पर 2 पावर 328 और 2 पावर 350 जैसी अत्यंत बड़ी संख्याओं के मान को बिना कैलकुलेटर या कंप्यूटर के ही हल करना विशेषज्ञों के अनुसार बेहद कठिन माना जाता है. सामान्य कैलकुलेटर की क्षमता जहां सीमित होती है, वहीं अंश ने इन जटिल गणनाओं को सहजता से पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया. विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की गणना के लिए अद्भुत स्मरण शक्ति, पैटर्न पहचानने की क्षमता और तेज मानसिक प्रोसेसिंग की आवश्यकता होती है. अंश की यह सफलता उसकी निरंतर मेहनत, अभ्यास, अनुशासन और गणित के प्रति जुनून का परिणाम है. अंश ने अपने 11वें और 12वें रिकॉर्ड में लॉग 1 से लॉग 20 तक का मान दशमलव के बाद तीन अंकों तक मात्र 42 सेकंड में निकाल दिया. वहीं उल्टा एबीसीडी एवं पाई का मान दशमलव के बाद 11 अंकों तक केवल 30 सेकंड में बताकर सभी को अचंभित कर दिया. देवघर जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस पर सम्मानित अंश को कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने ””””देवघर रत्न””””, ””””गूगल ब्वाय”””” और ””””बेस्ट ब्वाय”””” जैसी उपाधियों से भी सम्मानित किया है. अंश आज नयी पीढ़ी की प्रतिभा और संभावनाओं का प्रतीक बन चुके हैं. इनके पिता आलोक कुमार व मां रितु कुमारी हैं. हाइलाइट्स अमेजिंग वर्ल्ड रिकॉर्ड्स व इंस्पिरेशन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि 24 बड़ी संख्याओं की मानसिक गणना कर बनाया नया रिकॉर्ड 2 पावर 1 से 2 पावर 350 तक का मान बाइनरी डिजिटल नोटेशन में लिखा केवल एक मिनट में 100 अंकों तक की संख्याओं का किया रूपांतरण देवघर जिला प्रशासन समेत कई संस्थाओं से हो चुका है सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >