बाबा मंदिर में मां अन्नपूर्णा की हुई वार्षिक पूजा

शनिवार को बाबा मंदिर परिसर में मां अन्नपूर्णा की वार्षिक पूजा विधिपूर्वक आयोजित की गयी.

संवाददाता, देवघर. शनिवार को बाबा मंदिर परिसर में मां अन्नपूर्णा की वार्षिक पूजा विधिपूर्वक आयोजित की गयी. आचार्य कृष्ण मिश्र और पुजारी सुनील खवाड़े ने तांत्रिक विधि से मां की पूजा अर्चना की. पूजा दोपहर 12 बजे शुरू होकर देर शाम तक चली, जिसमें 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए और मां अन्नपूर्णा का भव्य श्रृंगार किया गया. पूजा के बाद कुंवारी और बटुक को भोजन कराया गया, फिर महाआरती के साथ पूजा का समापन हुआ. अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूजा के दौरान सुबह से ही मंदिर में महिलाओं की भीड़ लगी रही, जिसमें कृष्ण देव परिहस्त, भिखारी परिहस्त, श्याम परिहस्त, लाल नाथ परिहस्त, राजेश परिहस्त, कामदेव, सोना मणि, लक्ष्मी नारायण, विजय परिहस्त, शशि मिश्रा, कार्तिक मिश्र, मधु कुमार, प्रभात परिहस्त सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

Deoghar News : बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Deoghar News : कचरा प्रबंधन को लेकर बेहतर प्लान बनायें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

पिता की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी पुत्र को भेजा गया जेलफोटो – पुलिस हिरासत में आरोपीप्रतिनिधि चितरा: थाना क्षेत्र की सिमला पंचायत स्थित माझीडीह गांव में वृद्ध मुलिन हेंब्रम की पिटाई कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मृतक के बड़े पुत्र श्रीजल हेंब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर बुधवार देर शाम चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गईवहीं आरोपी पुत्र लखीराम हेंब्रम को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.दर्ज प्राथमिकी में श्रीजल हेंब्रम ने बताया कि उनका भाई लखीराम हेंब्रम सनकी स्वभाव का है तथा अक्सर घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट करता रहता था. घटना के दिन उसने अपने पिता मुलिन हेंब्रम से रुपये की मांग की थी। पिता द्वारा पैसे देने से मना करने पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.पुलिस मामले की की जांच में जुटी हुई है.

बीजेपी ने धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

यह भी पढ़ें >