मारगोमुंडा में नेम निष्ठा से हुई सूर्याहु पूजा

मारगोमुंडा: पूजा पाठ को लेकर विभिन्न गांवों में भक्तिभाव का माहौल बना रहा

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के परसिया कांसीडीह, मकनपुर, गगनपुर झरणा आदि गांव में सूर्याहु पूजा का आयोजन किया गया. पूजा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं के घरों में कई दिन पहले से इसकी तैयारी की जा रही थी. उक्त पूजा जिनके घरों में होता है. उसे नियम और पालन से रहना पड़ता है. भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सप्ताह दिन पहले से मिष्ठान भोजन कर शुद्ध वस्त्र धारण कर रहते हैं. पंडितों के नियमानुसार विधिपूर्वक पूजा पाठ करके भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. रविवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर उपासना समाप्त किया गया. पूजा पाठ को लेकर विभिन्न गांवों में भक्ति भाव का माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण के पश्चात पूजा पाठ किया गया. सभी श्रद्धालु बच्चों का भविष्य, स्वस्थ, घर परिवार के सुख-शांति व समृद्धि के लिए मनोकामना को लेकर पूजा पाठ करवाते हैं. पंडितों पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिवारों के सभी सदस्य पूजा में सम्मिलित होकर भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना की. साथ ही बकरा बलि परंपरा निभाई गई. सूर्याहु पूजा के प्रसाद ग्रहण के लिए आसपास के गांव के मेहमानों को निमंत्रण देकर घर बुलाया जाता है. साथ ही मेहमानों का सत्कार किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >