अमित शाह और मल्लिकार्जुन खरगे आज झारखंड में, संताल परगना में वोटिंग से पहले पक्ष-विपक्ष की कारपेट बांबिंग

गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज झारखंड के संताल परगना में रहेंगे. दोनों की अलग-अलग सभाएं होंगी. संताल परगना में 1 जून को वोटिंग होगी.

Amit Shah in Jharkhand: झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में संताल परगना में पक्ष-विपक्ष के स्टार प्रचारकों की कारपेट बांबिंग शुरू हो गयी है. पार्टियां अब संतालपरगना में ताकत झोंक रही हैं. पार्टी के आला नेता संताल परगना पहुंच रहे हैं.

अमित शाह करेंगे डॉ निशिकांत दुबे और सीता सोरेन का प्रचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 मई को गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे और दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में जामताड़ा और मधुपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

  • जामताड़ा-मधुपुर में आज अमित शाह व देवघर में मल्लिकार्जुन खरगे
  • मोहनपुर में सीएम चंपाई, कल्पना व तेजस्वी भी सभा को करेंगे संबोधित

जामताड़ा के मेझिया मैदान दुर्गा मंदिर में होगी शाह की जनसभा

जामताड़ा में जनसभा का आयोजन दोपहर 3:00 बजे जिले के मेझिया मैदान दुर्गा मंदिर में किया गया है. वहीं, शाम 4:00 बजे गोड्डा लोकसभा के मधुपुर स्थित रेलवे फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. श्री शाह के साथ झारखंड के कई नेता भी मौजूद रहेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंच रहे हैं देवघर

उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी देवघर पहुंचे रहे हैं. वह दिल्ली से सीधे देवघर आयेंगे. देवघर के मोहनपुर में वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. प्रदेश कांग्रेस चुनावी सभा को सफल बनाने में जुटी है.

मोहनपुर की सभा में खरगे के साथ रहेंगे सीएम चंपाई, कल्पना सोरेन

मोहनपुर की सभा में खरगे साथ झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन, झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन और राजद से बिहार के डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव मौजूद रहेंगे. ये सभी आइएनडीआइए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. सभा मोहनपुर हाइस्कूल मैदान में दोपहर दो बजे से होगी.

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने गोड्डा लोकसभा में की बैठक

भाजपा के कई दिग्गज नेता संताल परगना में कैंप कर रहे हैं. मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव देवघर में कैंप कर रहे हैं. उन्होंने गुरुवार की शाम मैहर गार्डन में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की.

हिमंत बिश्व सरमा भी संताल परगना में कर रहे हैं चुनावी सभाएं

वहीं, असम के सीएम हिमंत बिश्व सरमा भी लगातार संताल परगना में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं. राजमहल लोकसभा क्षेत्र की कमान बाबूलाल मरांडी स्वयं सभाल रहे हैं. इन नेताओं के अलावा भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित कई कद्दावर नेता संताल परगना में प्रवास कर रहे हैं.

कल्पना सोरेन आज संताल परगना में 3 सभा को करेंगी संबोधित

इधर, झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन शुक्रवार को 3 सभाओं को संबोधित करेंगी. कल्पना सोरेन साहिबगंज के मंगरूटिकर, पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में विजय हांसदा के पक्ष में सभा करेंगी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की 4 लोकसभा सीट के लिए प्रचार थमा, 25 को 93 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 81.90 लाख वोटर

कल्पना सोरेन के ‘झारखंड झुकेगा नहीं’ पर बरसीं सीता सोरेन की बेटी, कहा- भ्रष्टाचार करके आप ही झुका रहीं झारखंड को

1957 के आम चुनाव की कहानी, तब के पीठासीन अधिकारी सरदार गुरुचरण सिंह की जुबानी

Amit Shah Ranchi Road Show : गृहमंत्री अमित शाह ने रांची में किया रोड शो, देखें PHOTOS

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >