Deoghar news : ऐपवा का बहनापा अभियान, सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख की शिक्षाओं को किया याद

ऐपवा के राष्ट्रव्यापी बहनापा अभियान को लेकर सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संगठन से जुड़ी महिलाओं ने उनकी शिक्षाओं को याद किया.

प्रतिनिधि, मोहनपुर. अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी बहनापा अभियान के तहत भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन तीन जनवरी से लेकर भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख के जन्मदिन नौ जनवरी तक अभियान चलाया गया. इसी क्रम में नौ जनवरी शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत हरकट्टा पंचायत के कोठिया जनाकी गांव के चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित महिलाओं ने सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. मौके पर एसोसिएशन की राज्य सचिव सह जिला परिषद सदस्य गीता मंडल ने बहनापा अभियान के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख ने सामाजिक विरोध और कठिन परिस्थितियों के बीच शिक्षा की अलख जगाई और आज की पीढ़ी को उनके संघर्ष से सीख लेने की जरूरत है. संगठन की ओर से मांग की गई कि सभी शैक्षणिक संस्थानों में सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख का फोटो लगाया जाए तथा छात्रों को उनकी जीवनी और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए संघर्ष के बारे में बताया जाए. बताया कि संगठन देवघर जिला में महिलाओं के बीच सदस्यता अभियान चलाकर मार्च माह में जिला सम्मेलन आयोजित करेगी. कार्यक्रम में चमेली देवी, चंपा देवी, जगदंबा देवी, रीता देवी, कविता देवी, क्रांति देवी, परमिला देवी, चरकी देवी, गीता देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shrawan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >