पुलिस ने अवैध जावा महुवा जब्त कर किया नष्ट

सारवां थाना प्रभारी ने चलाया छापेमारी अभियान

सारवां. होली पर शराबबंदी और हुड़दंग पर रोक लगाने को लेकर थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान देर रात को पुलिस बल के साथ चलाया गया. इस क्रम में शराब बनाने के लिए प्रयोग किया जा रहे जावा महुआ के साथ अवैध शराब को नष्ट किया गया. इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के बाघापाथर और बैजनाथपुर गांव में सघन छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें की लगभग तीन क्विंटल जावा महुआ के साथ अन्य सामग्री को नष्ट किया गया. वहीं, निर्माणकर्ता रात का फायदा उठा कर फरार हो गये. मौके पर उन्होंने कहा कि अवैध शराब बनाकर बेचनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. हाइलार्ट्स : सारवां थाना प्रभारी ने चलाया छापेमारी अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >