Deoghar: अबीर-गुलाल संग निकली आभार यात्रा, मेयर रवि राउत ने जताया जनता का आभार

Deoghar: देवघर के नवनिर्वाचित मेयर रवि राउत ने रविवार को आभार यात्रा निकाल अपने वोटरों को धन्यवाद कहा है. जगह-जगह महिलाओं ने उनकी आरती उतारी और उन्होंने भी विकास का वादा दुहराया.

Deoghar: नगर निगम चुनाव के परिणाम आने के बाद शहर में जीत का जश्न और आभार यात्राओं का दौर जारी है. इसी कड़ी में नव निर्वाचित मेयर रवि राउत ने रविवार को भव्य आभार यात्रा निकालकर निगम क्षेत्र की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. इस दौरान नवनिर्वाचित मेयर रवि राउत ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाये जायेंगे. अबीर-गुलाल से सराबोर और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली यह यात्रा पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही.

महिलाओं ने उतारी आरती

आभार यात्रा झौसागढ़ी से शुरू होकर पूरा बाजार, टावर चौक, वीआईपी चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुई. खुली गाड़ी में सवार मेयर रवि राउत पूरे रास्ते हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते नजर आये. जगह-जगह समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया, वहीं कई स्थानों पर महिलाओं ने आरती उतारकर जीत की बधाई दी. यात्रा के दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. समर्थक नाचते-गाते चल रहे थे और बीच-बीच में आतिशबाजी कर जीत का जश्न मना रहे थे.

आभार यात्रा में जेएमएम के झंडे

जेएमएम समर्थित उम्मीदवार होने की झलक भी यात्रा में स्पष्ट रूप से दिखाई दी. आभार यात्रा में जेएमएम के झंडों के साथ दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के बैनर-पोस्टर लहराते नजर आये. मेयर रवि राउत के साथ वाहन में जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, सुरेश शाह सहित अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद थे. समर्थकों ने ‘विक्ट्री’ का प्रतीक चिन्ह दिखाते हुए जीत का उत्सव मनाया.

ये भी पढ़ें…

जीत के बाद परिवहन सह राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ से मिले सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी

सरायकेला की गलियों में निकलेगी भगवान कृष्ण की शाही पालकी, भक्तों के संग खेलेंगे होली, 200 साल पुरानी परंपरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >