रैगिंग के खिलाफ एम्स देवघर में गूंजा संदेश, हुनर से ध्यान तक छात्रों ने दिखाया दम

एम्स देवघर में एंटी-रैगिंग सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और मानसिक स्वास्थ्य सत्र का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य रैगिंग-मुक्त परिसर बनाना है.

देवघर : एम्स देवघर में 17 एवं 18 अगस्त को ‘द आर्ट ऑफ लिविंग – मेकिंग लाइफ ए सेलिब्रेशन’ थीम के तहत एंटी-रैगिंग दिवस एवं सप्ताह समारोह 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य सम्मान, सहानुभूति, एकता और रैगिंग-मुक्त परिसर की भावना को मजबूत करना रहा.

नृत्य से रील मेकिंग तक छात्रों ने दिखाया हुनर, प्रतियोगिताओं में छाईं प्रतिभाएं

निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. गंगाने एवं प्रो. (डॉ.) हरमिंदर सिंह के नेतृत्व और अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) निशात अहमद शेख के मार्गदर्शन में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं. इनमें नृत्य, गायन, स्किट, पोस्टर, स्लोगन और रील मेकिंग शामिल रहे. सोलो डांस में पलक जायसवाल, सोलो सिंगिंग में अश्वथी एस., स्लोगन मेकिंग में वैशाली टी.एम., स्किट में टीम नर्सिंग, रील मेकिंग में अमन कुमार और पोस्टर मेकिंग में निकिता कुमारी प्रथम रहीं.

ध्यान सत्र में तनाव प्रबंधन का संदेश, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

आर्ट ऑफ लिविंग के अतिथि वक्ता गुरु निशांत कुमार ने छात्रों एवं संकाय सदस्यों के लिए ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य सत्र लिया. इसमें तनाव प्रबंधन, माइंडफुलनेस, भावनात्मक संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा हुई. समारोह का समापन पुरस्कार वितरण एवं विजेताओं के सम्मान के साथ हुआ. एंटी-रैगिंग समिति के सदस्य सचिव डॉ. अभयकुमार धीरज और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पंकज कुमार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मोहम्मद जफर पिंजर ने धन्यवाद ज्ञापन किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >