देवघर में सावन की दूसरी सोमवारी के दौरान बड़ा हादसा, कांवड़ियों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत

देवघर में कांवड़िये से भरे ऑटो को कार ने टक्कर मार दी है. इस घटना में एक की मौत हो गयी है. जबकि 11 लोग घायल हैं. सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आशीष कुंदन, देवघर : सावन की दूसरी सोमवारी के दौरान देवघर में बड़ा हादसा हो गया है. देवघर-दुमका मार्ग पर कांवड़ियों से भरे ऑटो को एक कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में एक कांवड़िये की मौत हो गयी है. जबकि 11 लोग घायल हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना मोहनपुर प्रखंड के हिरनाटांड़ गांव के पास हुई है. मृतक की पहचान यूपी के गाजीपुर जिले के निवासी राहुल निषाद के रूप में हुई है.

जलार्पण के लिए जा रहे थे तभी हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक देवघर-दुमका मार्ग पर चौपा मोड़ के आगे हिरनाटांड़ के पास एक कार ने आगे आगे जा रही ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. बताया जाता है कि ऑटो में कांवड़िये बैठे हुए थे. वह जलार्पण के लिए जा रहे थे. इस दौरान हादसा हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सामने स्थित एक पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में जा गिरा. इस घटना में उत्तर प्रदेश गाजीपुर जिले के भलपुरा निवासी राहुल निषाद की मौत हो गयी. जबकि, 11 कांवड़िये घायल हो गये.

घायलों को सदर अस्पताल की कराया गया है भर्ती, 1 की स्थिति गंभीर

इस सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भीड़ लग गयी. इसके बाद सभी को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक कांवड़िये की स्थिति गंभीर बतायी जा रही. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल कांवड़ियों में सूरज कुमार, राजमति देवी, बृजेश चौधरी, रामाशीष निषाद, चंदन निषाद, विक्की यादव, विकास सिंह यादव, मुन्नी यादव व गोलू यादव शामिल है.

Also Read: Shravani Mela 2024: देवघर श्रावणी मेले के सातवें दिन इतने श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >