Deoghar news : साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से आरपीएफ ने शनिवार की सुबह को एक बैग विदेशी शराब बरामद किया है. आरपीएफ ने शराब की तस्करी कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रतिनिधि,जसीडीह. साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से आरपीएफ ने शनिवार की सुबह को एक बैग विदेशी शराब बरामद किया. आरपीएफ ने शराब के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है. इसके बाद आरोपी पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिला के हीरापुर थाना क्षेत्र निवासी सोमनाथ नमता व जब्त शराब को टीम ने जसीडीह आरपीएफ को सौंप दिया है. आरपीएफ ने शराब व आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिये उत्पाद विभाग के सुपुर्द किया हैं, जहां आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार एएसआइ अमरेंद्र कुमार अन्य आरपीएफ कर्मी के साथ ट्रेन नंबर 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस में गश्ती के लिए जा रहे थे. इसी क्रम में चितरंजन स्टेशन के पास ट्रेन के एस-1 बोगी में देखा कि एक व्यक्ति बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में था, जिसे टीम ने पकड़ कर जांच पड़ताल की तो उसके बैग से शराब बरामद हुआ. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर आरपीएफ थाना ले गये, जहां जांच के दौरान बैग से 10 बोतल शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6500 रुपये है. आरोपी शराब लेकर बिहार में बेचने जा रहा था. आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

NISHIDH MALVIYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >