ट्रेन में चढ़ने के क्रम में महिला रेलयात्री का मोबाइल चोरी

टाटा-बक्सर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेल यात्री का मोबाइल उचक्कों ने उड‍़ाया

मधुपुर. टाटा-बक्सर एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार को चढ़ने के दौरान एक महिला रेल यात्री का मोबाइल उचक्कों ने चोरी कर लिया. घटना के बाद मधुपुर के कुशमाहा निवासी महिला सेबुन निशा व उसके भाई मो. शमीम रेल थाना पहुंचे और घटना की जानकारी रेल पुलिस को दी. महिला ने रेल पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ जसीडीह जा रही थी. ट्रेन में चढ़ने को दौरान उसका मोबाइल उचक्कों ने झपट्टा मार कर ले भागे. वहीं, रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >