मधुपुर. बेंगलुरु में आयोजित होने वाली 44वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य खो-खो टीम में देवघर जिला मधुपुर खो-खो क्लब की अनन्या कुमारी चयनित हुई हैं. बेंगलुरु में 31 दिसंबर से चार जनवरी तक जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर देवघर जिला में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. कोच ने कहा कि अनन्या कुमारी की चयन 44वां जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है. चयनित खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. इस अवसर पर शहर के चित्रगुप्त कॉलोनी स्थित खोखो क्लब सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जहां सभी चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर कोच अंकित सिन्हा, मनीष शर्मा, सूरज प्रसाद, गौरव यादव, राकेश कुमार, आलोक कुमार आदि मौजूद थे.|
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
