अल्पसंख्यक मंत्री ने सौंपा दो लाख का चेक

मधुपुर के फुलची निवासी साजिद अंसारी बिजली तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गये

मधुपुर. प्रखंड के फुलची निवासी साजिद अंसारी बिजली तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गये थे. बताया जाता है कि झुलसने के कारण चिकित्सकों ने उनके जान को बचाने के लिए एक हाथ को काट दिया. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन को घटना की सूचना मिलने पर परिजन को समुचित सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था. मंत्री ने बिजली विभाग द्वारा दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक उपलब्ध पीड़ित को उपलब्ध कराया. मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता रोहित मांझी, एसडीओ दीपक कुमार शौकत अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >