साइबर ठगी के आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस पहुंची खागा थाना

खागा पुलिस के सहयोग से रघुनाथपुर गांव में दी दबिश

प्रतिनिधि, पालोजोरी ; साइबर अपराधी की तलाश में मंगलवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम खागा थाना पहुंची. टीम ने खागा थाना की पुलिस के सहयोग से साइबर अपराधी को पकड़ने के लिए रघुनाथपुर गांव में दबिश दिया. इस संबंध में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में साइबर अपराध के संबंध में 2018 में एक मामला दर्ज हुआ था. इस संबंध में पूर्व में भी आरोपी का पता का सत्यापन करते हुए उसे नोटिस की तामिला करायी गयी थी. नोटिस मिलने के बावजूद भी आरोपी न तो अदालत पहुंचा और ना ही इस संबंध में कोई जवाब ही दाखिल किया है. मामले की छानबीन के उपरांत आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी जा रही है. हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार की या नहीं इस संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी है. जानकारी हो कि खागा थाना क्षेत्र के कई में युवा साइबर अपराध को अंजाम देते पाए गए हैं. कई प्रदेशों की पुलिस यहां के युवाओं को साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है. हाइलार्ट्स : खागा पुलिस के सहयोग से रघुनाथपुर गांव में दी दबिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday kant singh

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >