Deoghar News : परिजनों से हुआ था झगड़ा, जंगल में अधेड़ ने लगायी फांसी

रिखिया थाना के बीचगढ़ा गांव स्थित जंगल में सोमवार को एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने जंगल में एक पलाश के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया. मृतक की पहचान बीचगढ़ा गांव के टोला लतावरण निवासी 55 वर्षीय कौड़ी यादव के रूप में की गयी है.

प्रतिनिधि, मोहनपुर : रिखिया थाना के बीचगढ़ा गांव स्थित जंगल में सोमवार को एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने जंगल में एक पलाश के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया. मृतक की पहचान बीचगढ़ा गांव के टोला लतावरण निवासी 55 वर्षीय कौड़ी यादव के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कौड़ी यादव रविवार को परिजनों से किसी बाद को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद वह आवेश में घर से निकल गया. देर रात तक उसकी खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला. सुबह में गांव के कुछ लोग जंगल की ओर शौच करने जा रहे थे. इस दौरान पेड़ के सहारे फंदे से लटका शव देखने के बाद इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >