शिवगंगा में स्नान करने के क्रम में श्रद्धालु का पर्स चोरी, महिला समेत दो संदिग्ध हिरासत में

नगर थानांतर्गत शिवगंगा घाट पर स्नान कर रहे एक श्रद्धालु का बैग चोरी किये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में एक महिला सहित दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

देवघर. नगर थानांतर्गत शिवगंगा घाट पर स्नान कर रहे एक श्रद्धालु का बैग चोरी किये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में एक महिला सहित दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. मामले को लेकर बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज निवासी विजय कुमार साहनी ने नगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. बताया जाता है कि परिवार के साथ वह बाबाधाम जलार्पण करने आया था. सोमवार की सुबह शिवगंगा तट पर बैग को रख कर स्नान करने गया. बैग जहां रखा था, वहां परिवार के अन्य सदस्य बगल में थे. उस दौरान चकमा देकर अज्ञात चोर उसकी बैग चोरी कर फरार हो गया. विजय ने बताया कि उसके बैग में 18 से 20 हजार रूपये नकद और दो मोबाइल सहित अन्य सामान के अलावे कागजात भरा हुआ था. पुलिस से उसने कार्रवाई का आग्रह किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ बताने से परहेज कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >