उत्साह और उमंग के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस

मधुपुर में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की होगी साफ-सफाई

मधुपुर. स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में कार्यपालक दंडाधिकारी विनय पाण्डेय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में डाकबंगला मैदान में अनुमंडल प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित होने वाला राजकीय समारोह का आयोजन धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में शहर के सरकारी व गैर सरकारी स्कूली बच्चों द्वारा मार्च पास्ट, पैरेड, फैंसी क्रिकेट मैच समेत अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. साथ ही जेपीएससी परीक्षा में अनुमंडल क्षेत्र के जितने भी अभ्यर्थी सफल हुए है, उनको सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व 13 अगस्त को पुरुष मैराथन दौड़ व 14 अगस्त को महिला मैराथन दौड़ कराये जाने का निर्णय लिया गया है. वहीं, स्वतंत्रता दिवस के संध्या में पदाधिकारी एलेवन व नागरिक एलेवन के बीच फैंसी फुटबॉल मैच कराने का निर्णय लिया गया है. समारोह के सफल संचालन के लिए अलग-अलग कमिटी बनाकर आयोजन जिम्मेदारी सौंपा गयी. स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई की जायेगी. सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम भी आयोजन किया जायेगा. समारोह के सफल आयोजन को लेकर पांच अगस्त को विभिन्न स्कूलों के शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ व छह अगस्त को आयोजन समिति के साथ बैठक होगी. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व फाइनल रिहर्सल डाकबंगला मैदान में आयोजित की जायेगी. इस अवसर पर कार्यपालक दंडाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर आयोजन समिति के साथ बैठक हुई, जिसमें सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी है. प्रत्येक साल की भांति इस साल भी जोश व धूमधाम से समारोह का आयोजन किया जायेगा. मौके पर आयोजन समिति के सचिव महेंद्र घोष, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार, अरविंद यादव, सचिन रवानी, एनुल होदा, कन्हैया लाल कन्नू, सच्चिदानंद सिंह, शाहिद आलमी, मो शाहिद उर्फ फेकू, रामसेवक पासवान, मो मुमताज, महेश बथवाल, मालती सिन्हा, अजय पाठक, सबिला अंजुम, रवि सिंह, शाकिब खान आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित पूर्व संध्या पर मैराथन व फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की होगी साफ-सफाई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >