गुरुजी के निधन पर संवाद में शोक सभा का आयोजन

मधुपुर के बावनबीघा स्थित संवाद परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन

मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित संवाद परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. सभा में गुरुजी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर गुरुजी को याद किया. मौके पर वरिष्ठ समाजकर्मी घनश्याम ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन अपूरणीय क्षति है. वंचितों, शोषितों और गरीब गुरबों को संगठित कर झारखंड की दासता के खिलाफ महानायक के रूप में उन्होंने करोड़ों लोगों को प्रेरित किया. झारखंड को एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचा कर अलविदा कह गये. हम सब उन्हें हूल जोहार करते हैं और उनके अधूरे सपनों को साकार और आकार देने का संकल्प दोहराते हैं. मौके पर सीमांत, अबरार, प्रदीप, मो.सैफ, विनोद, पवन, अनूप, तुहीन पाल, सुभाष, सीमा, कल्पना, दिनेश महतो, धर्मेंद्र, महानंद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >