प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह-चकाई मुख्य रोड पर डिगरिया पहाड़ के पास मंगलवार को एक कार का संतुलन बिगड़ गया और उसने पेड़ में धक्का मार दिया. कार में चार पुरुष सहित तीन महिला सवार थीं, जो मध्यप्रदेश से देवघर बाबाधाम मंदिर पूजा अर्चना के लिए आ रहे थे. घटना में कार में सवार मध्यप्रदेश के रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र के निवासी गायत्री गुप्ता व राज कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि श्रीनिवास, लक्ष्मी दास, ललिता गुप्ता, काला देवी भी घायल हो गयीं.
सभी को स्थानीय लोगों व पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने सभी का इलाज किया. कार नंबर (एमपी 17 जैडआर 8083) के चालक मनीष पटेल ने बताया कि डिगरिया पहाड़ के पास चालक को नींद आ गयी थी. इस कारण संतुलन बिगड़ने पर उसने पेड़ में धक्का मार दिया. इससे सभी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ राजेश कुमार झा जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं.मध्यप्रदेश से बाबा मंदिर पूजा करने आ रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, सवार छह लोग घायल
जसीडीह-चकाई मुख्य रोड पर डिगरिया पहाड़ के पास मंगलवार को एक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में छह लोग सवार हो गये.
