16 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन पुल

करौं, सारठ व सोनारायठाढ़ी के गांवों को होगी सुविधा देवघर : करौं, सारठ व सोनारायठाढ़ी प्रखंड में करीब 16 करोड़ की लागत से तीन उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होगा. इसमें करौं प्रखंड स्थित यशोबांध-बिरनगड़िया ग्राम के बीच जयंती नदी पर 6.38 करोड़ का पुल, सारठ प्रखंड स्थित असहना से पकड़िया के बीच अजय नदी पर […]

करौं, सारठ व सोनारायठाढ़ी के गांवों को होगी सुविधा

देवघर : करौं, सारठ व सोनारायठाढ़ी प्रखंड में करीब 16 करोड़ की लागत से तीन उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होगा. इसमें करौं प्रखंड स्थित यशोबांध-बिरनगड़िया ग्राम के बीच जयंती नदी पर 6.38 करोड़ का पुल, सारठ प्रखंड स्थित असहना से पकड़िया के बीच अजय नदी पर 4.87 करोड़ की लागत से पुल व सोनारायठाढ़ी प्रखंड स्थित कल्होरिया धनवे एवं ग्राम बरसमसिया जरमुंडी के बीच जोरिया में 4.67 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा.
करौं में जयंती नदी का पुल 24 माह व सारठ व सोनारायठाढ़ी में पुल 18 माह में तैयार करने का लक्ष्य है. तीनों पुल का टेंडर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से निकाल दिया गया है. 20 से अप्रैल से टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी व 28 अप्रैल को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर लिया जायेगा. तीनों पुल के निर्माण होने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को सुविधा होगी. पुल नहीं रहने से बरसात के दिनों लोगों को काफी परेशानी होती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >