हत्यारोपित पति गिरफ्तार

मोहनपुर : सात माह बाद मिली पुलिस को सफलता महतवाइनडीह में काजल देवी की हत्या कर कुएं में फेंक दिया था शव पति पर दर्ज किया गया था हत्या का मामला आरोपित पति चल रहा था फरार मोहनपुर : थाना क्षेत्र के महतवाइनडीह गांव में छह माह पूर्व काजल देवी हत्याकांड में आरोपित पति को […]

मोहनपुर : सात माह बाद मिली पुलिस को सफलता

महतवाइनडीह में काजल देवी की हत्या कर कुएं में फेंक दिया था शव
पति पर दर्ज किया गया था हत्या का मामला
आरोपित पति चल रहा था फरार
मोहनपुर : थाना क्षेत्र के महतवाइनडीह गांव में छह माह पूर्व काजल देवी हत्याकांड में आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रविवार देर रात मोहनपुर थाना की पुलिस ने उसके घर में छापेमारी कर मृतक के पति गणेश ठाकुर उर्फ गणित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया. बताते चलें कि काजल देवी की हत्या कर उसका शव गांव के एक कुआं में डाल दिया गया था. हत्या के करीब चार-पांच दिन बाद एक किसान कुआं में पम्पसेट लगाने के दौरान महिला का शव देखा था.
इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने महिला का शव बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया था. इस संबंध में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी थी. वहीं अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मृतका के पति पर ही हत्या का मामला दर्ज किया. इसके बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर कई बार छापेमारी की गयी, लेकिन आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लगा था. रविवार देर रात मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >