बगैर हेलमेट चल रहे बाइक चालकों से फाइन वसूली

अभियान. नगर व कुंडा थाना क्षेत्र में सघन हेलमेट चेकिंग देवघर : राज्यव्यापी अभियान के तहत रविवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक नगर व कुंडा थाना क्षेत्र में सघन हेलमेट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए दर्जनों लोगों को पकड़ा गया. जो बाइक चालक हेलमेट लगाकर […]

अभियान. नगर व कुंडा थाना क्षेत्र में सघन हेलमेट चेकिंग

देवघर : राज्यव्यापी अभियान के तहत रविवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक नगर व कुंडा थाना क्षेत्र में सघन हेलमेट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए दर्जनों लोगों को पकड़ा गया. जो बाइक चालक हेलमेट लगाकर गुजरते थे, उन्हें रोका भी नहीं गया. बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले लोगों को पकड़कर फाइन वसूली की गयी. ऑन द स्पॉट फाइन नहीं दे पाने वाले चालकों की बाइक को जब्त कर थाना में लगा दिया गया. हेलमेट जांच अभियान में नगर थाना के एएसआइ रामानुज सिंह व गुप्तेश्वर पांडेय द्वारा 11500 रुपये की फाइन वसूली की गयी. वहीं पीसीआर वैन व यातायात पुलिस द्वारा सत्संग चौक-वीआइपी चौक पर भी हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया.
परिवहन विभाग ने वसूले 15 हजार फाइन
जिला परिवहन पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू के नेतृत्व में सर्कुलर रोड स्थित समाहरणालय के सामने हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान हेलमेट नहीं लगाने वाले सभी चालकों से सांकेतिक जुर्माने के तौर पर एक सौ रुपये वसूला गया. इस दौरान जिन वाहन चालकों के कागजात दुरूस्त नहीं थे या उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस मौजूद नहीं था, उनसे एमवीआइ एक्ट के अनुसार अधिक जुर्माना वसूला गया. डीटीअो ने बताया कि दिन भर चलाये गये अभियान में उन्होंने 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. डीटीअो के साथ विभागीय कर्मी जितेंद्र कुमार, वरुण कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >