शहर से लौटकर ग्रामीणों ने देखा सड़क निर्माण कार्य
देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित रढ़िया पंचायत का कुशमाहा गांव में सड़क निर्माण कार्य चालू होने से ग्रामीणों में खुशी है. शनिवार को गांव के कई ग्रामीण शहर से लौटकर कर आये व सड़क निर्माण कार्य को चालू देख खुशी जतायी. ग्रामीणों ने प्रभात खबर को विशेष रूप से धन्यवाद दिया है. कुशमाहा गांव बसाओ समिति के अध्यक्ष परमेश्वर मोदी,
ग्राम प्रधान बिनोद मोदी, कार्तिक मोदी, सुनील मोदी, महाराज मोदी आदि ने कहा कि प्रभात खबर ने उनके गांव की समस्या को उजागर करने के बाद ही विधायक नारायण दास, 20 सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा, बीडीआे शैलेंद्र रजक उनके गांवों का दौरा किया. उसके बाद ही विधायक की अनुशंसा पर सड़क कार्य चालू हुआ है. ग्रामीणों ने विधायक व 20 सूत्री अध्यक्ष, मुखिया राजकिशोर यादव को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनलोगों ने उजड़े हुए घरों फिर से मरम्मत चालू कर दिया है. सड़क व बिजली आने के बाद जल्द गांव में बसेंगे.
