मोहनपुर में ग्राम प्रधान के पुत्र की हत्या, फेंका शव

मोहनपुर: थाना क्षेत्र के रूपायडीह गांव के ग्राम प्रधान गजल यादव के पुत्र पिंटू यादव (27) की हत्या कर दी गयी. साक्ष्य छुपाने के नियत से पिंटू का शव कोठिया जानकी-बरमसिया गांव के नदी के पास एक सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था. एक चरवाहा ने शव को देखा व पुलिस को सूचना दी […]

मोहनपुर: थाना क्षेत्र के रूपायडीह गांव के ग्राम प्रधान गजल यादव के पुत्र पिंटू यादव (27) की हत्या कर दी गयी. साक्ष्य छुपाने के नियत से पिंटू का शव कोठिया जानकी-बरमसिया गांव के नदी के पास एक सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था. एक चरवाहा ने शव को देखा व पुलिस को सूचना दी गयी. मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार कोठिया कनाकी नदी के पास पहुंचे व शव को बरामद किया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी व पिंटू के पिता गजल यादव ने शव की पहचान की.

पिता ने पिंटू के ससुरालवालों पर ही हत्या का आरोप लगाया है. पिता के अनुसार पिंटू बुधवार से ही घर से गायब था, वह ट्रैक्टर में मजदूरी का काम करता था. 10 दिन पहले पिंटू व उसकी पत्नी में विवाद हुआ था. विवाद के बाद पिंटू की पत्नी उसी दिन मायके चिहुंटिया गांव चली गयी. बुधवार को पिंटू मजदूरी कर अपने गांव के साथी के साथ घर आ रहा था. इस दौरान रास्ते में ही साथी को छोड़कर वह अपने ससुराल चिहुंटिया गांव चला गया. ससुराल जाने के बाद कोई खबर नहीं आयी. सीधे पिंटू का शव मिलने की सूचना मिली. पिता ने आरोप लगाया है कि पिंटू के ससुर भुनेश्वर यादव समेत पतोहू कविता देवी ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर शव को छुपा दिया. घटना की सूचना मिलने पर 20 सूत्री सदस्य किरण मोदी व उपमुखिया राजेंद्र महतो घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी.

पत्नी ने थाना में पति के खिलाफ दिया था आवेदन
पति की हत्या की खबर सुनकर पिंटू की पत्नी कविता का रो-रोकर बुरा हाल है. एक तरफ कविता विधवा हो गयी, दूसरी तरफ पति की हत्या का आरोप भी उस पर लग रहा है. कविता का कहना है कि उस पर लगाये गये आरोप बिल्कुल झूठे हैं. उसका कहना है कि पति के साथ झगड़ा जरूर हुआ था, लेकिन मैं अपने पति की हत्या कैसे कर सकती हूं. मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. इसका भरण-पोषण कैसे होगा. 10 दिनों पहले मेरे पति समेत दोनों भैंसुर, गोतनी ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया था, मैंने थाने में आवेदन देकर शिकायत भी की थी. थाना प्रभारी से केवल पति को डांट-फटकार करने का आग्रह किया था. अब ऐसी परिस्थिति हत्या का आरोप बिल्कुल झूठा है. कविता का कहना है कि ससुरालवालों ने ही उनके पति की हत्या कर दी है.
प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. युवक के गले में निशान है. युवक के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अनुसंधान में सच सामने आयेगी.
– दीपक कुमार, थाना प्रभारी, मोहनपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >