मामले की सूचना मिलते ही जरमुंडी विधायक बादल सदर अस्पताल पहुंचे तथा मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया. वहीं घायलों का हालचाल लेकर उचित इलाज कराने का निर्देश सिविल सर्जन डॉ एससी झा को दिया. विधायक ने कहा कि हर पूर्णिमा के दिन रात्रि 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक देवघर-बासुकिनाथ मुख्य पथ पर भारी वाहनों का परिचालन बंद हो, तभी ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा. समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम कर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया. उधर, घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया. मामले की जानकारी मिलते ही मोहनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली. पुलिस छानबीन में जुटी है.
ट्रक-ऑटो की टक्कर में महिला की मौत, 11 घायल
देवघर: मोहनपुर थानांतर्गत देवघर-दुमका मुख्य पथ पर घोरमारा हाइस्कूल के समीप पोखरा के पास ट्रक-ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी. वहीं उक्त ऑटो पर सवार अन्य 11 महिलायें घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मृतक महिला की पहचान सारवां […]

देवघर: मोहनपुर थानांतर्गत देवघर-दुमका मुख्य पथ पर घोरमारा हाइस्कूल के समीप पोखरा के पास ट्रक-ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी. वहीं उक्त ऑटो पर सवार अन्य 11 महिलायें घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मृतक महिला की पहचान सारवां थाना क्षेत्र के टिको रायडीह गांव निवासी पप्पू ठाकुर की पत्नी अनिता देवी (28) के रुप में की गयी. बताया जाता है कि मृतक व सभी घायल महिलायें सारवां थाना क्षेत्र के टिको रायडीह गांव की रहनेवाली हैं. एक ऑटो पर सवार होकर सभी बासुकिनाथ पूजा करने गयी थी.
पूजा कर वापस लौटने के क्रम में उक्त स्थल पर एक ट्रक दूसरे ट्रक से साइड लेने के क्रम में महिलाओं से भरी ऑटो में धक्का मार दिया. इससे अनिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं मालती देवी, रुपा देवी, सरिता देवी, माधवी देवी, अन्नु देवी, सरिता देवी, इंदूमति देवी, रेखा देवी, अनिता देवी व रुबी देवी घायल हो गयी. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कर इलाज कराया जा रहा है.